Press "Enter" to skip to content

2 बच्चियों के बाप ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ की अश्लील छेड़छाड़, कुएं पर पानी भरने गई थी किशोरी / Shivpuri News

मां बेटी ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महलसराय पुरानी शिवपुरी की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग ने शनिवार को अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पड़ोसी पर अश्लील छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि किशोरी ने जिस पड़ोसी पर अश्लील छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया वह खुद दो बच्चियों का बाप है।पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन देते हुए बताया 22 दिसंबर 2023 शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे वह कुएं पर पानी भरने गई थी इसी दौरान पड़ोसी करूआ पुत्र दिलीप आदिवासी निवासी महलसराय पुरानी शिवपुरी आया और उसका दुपटटा खींच लिया और हाथ पकड लिया और कहा कि अगर तूने किसी से कहा तो तुझे जान से मार दूंगा। वीरता और उसकी मां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना देहात करने गये तो पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। इससे परेशान मां बेटी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!