शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिंकारा कोठी प्लांटेशन में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला है। फांसी पर लटके लटके युवक का शव कंकाल में तब्दील हो गया है।घटना का पता तब चला जब चिंकारा कोठी के पीछे रहने वाले एक युवक की आज लाइट नहीं आई युवक लाइन को चैक करने जैसे ही प्लांटेशन में पहुंचा तो पेड़ पर फांसी पर लटके शव को देखकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई।शव के मुंह को पूरी तरह से कीड़े खा गए थे। युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे सीएसपी संजय चतुर्वेदी देहात थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
शिनाख्त में जुटी पुलिस:
जानकारी के अनुसार चिंकारा कोठी के पास रहने वाले संता रावत ने बताया कि आज उसकी लाइट नहीं आ रही थी। जिस पर वह लाइन चैक करने चिंकारा कोठी प्लांटेशन में गया तो वह एक युवक का शव रस्सी से पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके पर 500 का एक फटा हुआ नोट शराब और पानी की खाली बोतल मिली है। संभावना जताई जा रही है कि युवक को करीब एक से डेढ़ माह पहले फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चिंकारा कोठी में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला कंकाल शिनाख्त में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment