शिवपुरी: शहर में 4 साल पहले हिमांशी अग्रवाल ने एसएससी, सीजीएल के जरिए SSC स्टेनोग्राफर बनने में सफलता हासिल की थी अब उनकी छोटी बहन स्नेहा अग्रवाल ने यह सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि मिष्ठान विक्रेता विष्णु अग्रवाल की दोनों बेटियों ने अपने खुद के प्रयासों से यह सफलता हासिल की है।
स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी इंस्पेक्टर बनने चयनित होने के लिए वह अक्सर अपनी बड़ी बहन इंदौर में पदस्थ SSC स्टेनोग्राफर हिमांशी अग्रवाल से टिप्स लेती थी, और उसने बताया कि गणित और जीएस इन दो विषय पर गहन अध्ययन होना चाहिए और इसीलिए वह पढ़ाई के साथ-साथ इन विषयों पर फोकस करती रहीं। नतीजा यह रहा की जब एसएससी सीजीएल का परिणाम आया तो प्री टेस्ट जो मई में हुआ था, उसमें भी वह सफल रहीं और मेन टेस्ट जो अक्टूबर में हुआ था उसमें भी सफलता मिली। अब मुख्य परिणाम आने के बाद बड़ोदरा में जीएसटी कार्यालय में वह अपनी सेवाएं देंगी।
स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले वह एक बार और चयनित हो चुकी है। लेकिन उनका लक्ष्य बड़ी बहन की तरह काम करने का था। इसलिए दोबारा उन्होंने तैयारी कर परीक्षा दी। इसके लिए पिछले 3 साल के पेपरों को हल करके देखा और सवालों के पूछे जाने के तरीके को भी बड़ी बहन से समझा। नतीजा यह रहा कि लगातार अभ्यास से वह गणित और अंग्रेजी के साथ अन्य विषयों में भी अध्ययन करने के उपरांत सफलता हासिल कर सकी। अब वह यूपीएससी की तैयारी कर उसमें सफलता का सपना देखती है।
स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि पहला लक्ष्य उसका एसएससी फाइट कर जीएसटी इंस्पेक्टर बनना था, लेकिन मन में एक कशिश अवश्य कि वह यूपीएससी की परीक्षा फाइट करें, क्योंकि अभी वह जीएसटी इंस्पेक्टर बनी है यूपीएससी से IAS बनना लक्ष्य हैं.

4 साल पहले बड़ी बहन हिमांशी अग्रवाल बनीं SSC स्टेनोग्राफर, अब छोटी बहन स्नेहा अग्रवाल बनीं GST इंस्पेक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment