Press "Enter" to skip to content

छर्च क्षेत्र गढ़ला में गेत से चोरी गयी 5 लाख रुपये कीमती 8 भैसों को पुलिस ने कड़वानी के जंगल से किया दस्तयाब / Shivpuri News

पोहरी: खबर पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहा गेत में बंधी 8 भैंसे अज्ञात चोर चुरा ले गए जिन्हें पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही दस्तयाब कर सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामनिवास यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी गढ़ला की 8 भैंसे कीमत 5लाख रुपये उसके गेत में बंधी हुई थी जिन्हें बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर निकाल कर ले गए। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर सुराग लगाना शुरू किया।
जहा थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कड़वानी के जंगल मे तलैया के पास चोरी हुई भैंसे बैठी हुई है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और तत्काल भैसों को दस्तयाब कर सुपुर्द कर दिया।
इस समपर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरिक्षक अनिल शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राधेशयम परिहार,आरक्षक रमाकांत पाराशर ,हेम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!