शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में छेड़छाड़ के मामले एक युवक को हुई सजा से गुस्साए करैरा थाने में पदस्थ आरक्षक दोस्त ने घर में घुसकर पीड़िता, उसकी मां और भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता के भाई को शांति भांग करने के आरोप में केस दर्ज कर दिया। आज (बुधावार को) एडीएम कोर्ट से जमानत कराने के बाद गवाह ने एसपी से करैरा थाने में पदस्थ आरक्षक की शिकायत दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि आरक्षक उसे लूट और चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी दे रहा है। हालांकि थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया।
करैरा कस्बे के रहने वाले भरत पुत्र सुरेश जोशी ने बताया कि उसकी बहन के साथ चार साल पहले नीरज नाम के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में उसकी बहन की गवाही होनी थी। नीरज का दोस्त श्रीवास्तव करैरा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह बयान बदलने की लगातार धमकी दे रहा था। लेकिन जब बहन ने अपने बयान नहीं बदले तो न्यायालय ने आरोपित नीरज को दो साल के लिए जेल भेज दिया था। इसी बात से आरक्षक संजीव श्रीवास्तव नाराज है।
भरत जोशी ने बताया कि 19 दिसम्बर की शाम आरक्षक संजीव श्रीवास्तव उसके घर आया और मेरी व मेरी मां-बहन के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नीरज मुझे करैरा थाने लाया और मेरे साथ मारपीट भी की, इसके बाद मुझ पर शांति भंग का मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया। इस दौरान मेरे पिता जो करैरा की रक्षा समिति के प्रमुख कैप्टन हैं उन्होंने भी इसका विरोध किया। लेकिन आरक्षक संजीव ने उनकी भी बात नहीं मानी। आज उसके पिता ने एसडीएम न्यायालय से उसकी जमानत कराई है। आरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने उसे लूट व चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। इसी की शिकायत करने आज वह एसपी ऑफिस पहुंचा है और आरक्षक के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि भरत जोशी बाइक चोर है, यह सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए कैद हुआ है। चोरी की वारदात को स्वीकार नहीं कर रहा है। इस पर पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पूरा घर बदमाश है और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप भी पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं।

दोस्त को सजा होने से भड़का सिपाही पीड़िता की मां और भाई की मारपीट, थाना प्रभारी बोलें मामला निराधार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment