Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे चौकीदार की पत्नी ने पुलिस पर लगाया सुनवाई नहीं करने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां एक महिला ने पोहरी थाना पुलिस पर सनी नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्वालीपुरा गांव की रहने वाली महिला दुलारी परिहार ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति नारायण परिहार जाखनौद गांव में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। बीते 4 दिसंबर 2023 को वह शिवपुरी से मतगणना सामग्री जमा करा कर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गई तब वह पोहरी में टीवीएस एजेंसी के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जहां से उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया। बीते दिनों पति को होश आने पर उन्होंने बताया कि नेपाल परिहार पुत्र कैलाश परिवार निवासी ग्वालीपुरा चौकीदार बैंहटी थाना पोहरी ने उसकी मारपीट की है।
दुलारी परिहार ने बताया कि जब वह इसकी रिपोर्ट करने पोहरी थाना गई तो पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की वर्तमान में उसके पति ग्वालियर ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!