पीड़िता ने पति और पड़ोसन के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में पुलिस से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को एसपी ऑफिस में पहुंचकर पति और पड़ोसन के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला का आवेदन महिला पुलिस थाने को भेजकर जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार संदीप कौर पत्नी साहब सिंह सरदार पुत्री कोमल निवासी ग्राम मनपुरा थाना भौंती ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत के बाद वह अपने मौसा के घर रह रही थी। 7 साल पहले जब उसकी उम्र 16 वर्ष थी तभी मनपुरा गांव की गुड्डी यादव ने शादी के नाम पर उसे दर्शन कालोनी चीनोर रोड डबरा के निवासी साहब सिंह पुत्र बलबीर सिंर सरदार को 5 लाख रुपए में बेच दिया। शादी के बाद पति साहब सिंह उसे पैसे देकर खरीदने के नाम पर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा इस दौरान 7 साल में उसके दो बच्चे एक लड़का एक लड़की हुई। 19 अक्टूबर 2023 को पति साहब सिंह ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके दोनों बच्चों को रख लिया इसके बाद उसने इसकी शिकायत डबरा थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने उसे एक बच्चे को दिला दिया। अब पति मनपुरा गांव आकर उसे अपने साथ ले जाने के लिए दबाव डाल रहा है। लेकिन मैं पति के साथ जाना नहीं चाहती हूं। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पति और पड़ोसन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

साहब! किशोरावस्था में पड़ोसन ने मुझे 5 लाख रुपए में बेच दिया अब पति ने बच्ची को छुड़ाकर मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment