शिवपुरी: खनियांधाना स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य रोड़ पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगो को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाय हाय के नारे लगाए।
आशा कार्यकर्ताओं को विगत चार माह से वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर माह से वेतन वृद्धि लागू करने की बात कही थी पर आज तक वेतन वृद्धि लागू नहीं की गई अपनी इन्हीं मांगों को लेकर मजबूरन आज चक्का जाम कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है और जब भी हम लोग अपनी समस्या लेकर BMO के पास जाते हैं तो बह हमें धुत्कार कर भगा देते है और हमारी कोई इज्जत भी नही करते है और काम पर काम बताते रहते है इन्ही सब समस्याओं को लेकर आज आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया यह चक्का जाम करीब 1 घंटे तक रहा खनियाधाना पुलिस को लगी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आशा कार्यकर्ताओं से बात की बात करने के बाद आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम इतनी देर से स्वास्थ्य केंद्र के सामने चक्का जाम करके बैठे हैं पर खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र के BMO अभी तक बाहर नहीं आए बीएमओ बाहर आए और हमारी समस्याओं का निराकरण करें इसके बाद हम चक्का जाम खोलेंगे वही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है की यदि शीघ्र ही उनकी मांगे नही मानी जाती है तो बो सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चलीं जाएंगी जिससे स्वास्थ्य विभाग को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल खनियाधाना पुलिस के कहने पर स्वास्थ्य केंद्र के BMO नारायण सिंह कुशवाहा आशा कार्यकर्ताओं के बीच आए और उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी जो भी समस्या है वह दो दिन में खत्म कर दी जाएगी आप चक्का जाम खोल दें आशा कार्यकर्ताओं ने BMO की बात मानते हुए चक्का जाम खोल दिया है.

4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, स्वास्थ्य विभाग हाय हाय के लगाए नारे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment