Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश से अवैध परिवहन कर राजस्थान ले जाई जा रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास वन परिक्षेत्र अंतर्गत गणेशखेड़ा सबरेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व ड्रायवर को बदरवास रेंज आफिस भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास रेंज की सब-रेंज गणेशखेड़ा के डिप्टी रेंजर तुलाराम जाटव अपनी बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल से एक ट्रैकटर-ट्राली नजर आए। ट्राली में रेत भरी हुई थी जब डिप्टी रेंजर और अन्य स्टाफ ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोक कर पूछताछ की तो ट्रैक्टर चालक की पहचान दिनेश जाटव निवासी कस्बाथाना के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दिनेश जाटव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली राजस्थान का ही है और वह जंगल के रास्ते मप्र-राजस्थान का बार्डर पार कर मप्र में आता है और यहां से रेत भरकर कस्बाथाना ले जाकर बाजार में बेच देता है। दिनेश के अनुसार यह रेत मकानों पर प्लास्टर करने के काम आती है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!