Press "Enter" to skip to content

भतीजों पर रेप केस दर्ज कराने से इंकार करने पर ससुरालियों ने विवाहिता की मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News

महिला ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत पुलिस से लगाई मदद की गुहार

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुरालियों पर प्रताड़ित करने,मारपीट कर घर से भाग देने सहित कई संगीन आरोप हैं। महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके जेठ जेठानी देवर और देवरानी उसे प्रताड़ित करते हैं।7-8 दिन पहले जेठ और ससुराल वाले उस पर रिश्ते में भतीजे लगाने वाले 2 युवकों पर झूठा रेप केस दर्ज कराने के लिए दबाव डाल रहे थे जब उसने इससे इंकार कर दिया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी पति शराब पीने का आदी है। इसके साथ ही पति जेठ जेठानी और देवरों का ही साथ देता। महिला ने बताया कि वर्तमान में वह अपने पिता के साथ हनुमान कॉलोनी में रह रही है। महिला ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!