शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी का रहने वाला 12वीं कक्षा का छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए निकला और लापता हो गया। परिजनों ने 17 साल के छात्र की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा परिजनों ने आज (सोमवार को) इसकी शिकायत कोतवाली में भी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के महेशपुर गांव का रहने वाला 12वीं कक्षा का छात्र नीलेश धाकड़ पुत्र जयप्रकाश धाकड़ अपने भाई कुलदीप धाकड़ के साथ शहर में किराए का कमरा लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह नीलेश कोचिंग के लिए साइकिल पर सवार होकर निकला था। बताया गया है कि नीलेश ने 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच की कोचिंग की, लेकिन दोपहर 2:00 बजे से 3:00 की कोचिंग के लिए नहीं पहुंचा।
परिजनों ने बताया कि नीलेश का एक साथी शैलेंद्र उसके साथ 12:00 बजे कोचिंग पढ़ने के बाद कोतवाली तक साथ आया था। इसके बाद नीलेश उससे अलग हो गया था तभी से उसका कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा है। परिजनों ने नीलेश की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।

ट्यूशन पढ़ने निकला 12वीं कक्षा का छात्र लापता, शिवपुरी में पढ़ाई के लिए भाई के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment