Press "Enter" to skip to content

हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri Newd

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी परमाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर बनवीर लोधी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोकनी में सिरकुंवरबाई गुर्जर की हत्या के मामले में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 103(1), 115(2), 296बी और 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी परमाल यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 2 सितंबर को थाना प्रभारी रन्नौद राजीव कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि परमाल यादव अपने घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी घर के पीछे बने बाड़े में जाकर छिप गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

इसी कार्रवाई के दौरान विशेष न्यायालय विद्युत अधिनियम, शिवपुरी द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर बनवीर लोधी पुत्र खच्चू लोधी, निवासी ग्राम सजाई को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उपनिरीक्षक राजीव कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार, प्रधान आरक्षक नरेश शर्मा, आरक्षक सिद्धनाथ गौड़, सर्वेश शर्मा और दीपक तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!