शिवपुरी: जिले के खनियाधाना कस्बे का रहने वाला 14 साल का बालक आज (रविवार) सुबह घर से घूमने की कहकर घर से निकला, लेकिन बापस घर नहीं आया। बालक की तलाश परिजनों ने कस्बे में कि लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बालक के लापता होने की शिकायत खनियाधाना थाना में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि बालक पढ़ाई को लेकर उसके पिता ने फटकार लगा दी थी।
खनियाधाना कस्बे के वार्ड क्रमांक 1 अग्निहोत्री कॉलोनी के रहने वाले आकाश भट्ट ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा जलज उर्फ कृष्णा भट्ट 9 कक्षा का छात्र है। वह हर रोज सुबह टहलने जाता है। आज सुबह भी टहलने निकला था लेकिन बापस नहीं लौटा, तभी से कृष्णा की तलाश में जुटे हुए हैं।
आखरी बार चंदेरी में देखा गया कृष्णा –
पिता ने बताया कि उन्हें सूचना लगी थी कि उनके बेटे को चंदेरी के बस स्टेंड पर देखा गया है। उन्होंने चंदेरी पंहुचकर खनियाधाना से चंदेरी आने बाली बस के स्टॉफ से कृष्णा की फोटो दिखाकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कृष्णा सुबह खनियाधाना से उनकी बस में सवार होकर चंदेरी तक आया था। फिर उतर कर चला गया। कृष्णा के पिता आकाश शर्मा ने लोगों से उनके बेटे को तलाश करने में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कृष्णा किसी को भी नजर आए तो वह उक्त नंबर 9098836116 पर सूचना दे सकते हैं।

खनियाधाना से लापता हुआ 9वीं कक्षा का छात्र: आखरी बार चंदेरी में देखा गया था, तलाश में जुटे परिजन, लोगों से भी की अपील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment