शिवपुरी: खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 16 दिसम्बर और 17 दिसम्बर को बैड्मिंटॉन खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 35 वर्ष और उससे अधिक वर्ष के वरिष्ठ खिलाड़ीयों ने भाग लिया। मुरैना, गुना, कोलरस, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर के कुल 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बताना चाहेंगे श्रीमंत माधवराओ सिंधिया जिला खेल परिसर में बैड्मिंटॉन खेल का आयोजन किया गया जिसमें 64 खिलाड़ियों ने नोक आउट आधार पर प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल परिसर में ही पिछले दो दिनो से 35 वर्ष और उससे अधिक के आयु के खिलाड़ीयों ने बैड्मिंटॉन की प्रतियोगिता में शिरकत की। जिसमें निखिल चोकसे और विवेक की जोड़ी को लगातार सेट में 2-0 से मात देकर कोलारस की आनंद और शीतल की जोड़ी ने कड़े मुक़ाबले में हराकर चैम्पीयन का ख़िताब अपने नाम किया।
जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे ने बताया जिला खेल परिसर में पिछले दो दिवस में कई कड़े मुक़ाबले देखने को मिले। गुना की टीम से आए कपिल अवस्थी की जोड़ी ने भी अच्छा मुक़ाबला खेला लेकिन कोलरस के और शिवपुरी के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से फ़ाइनल तक पहुँचे। कोलरस ब्लॉक में कुछ माह पहले ही इंडोर स्टेडीयम का निर्माण हुआ है जिसमें सभी खेल की सुभिधायें है जिनका उपयोग वहा के स्थानीय खिलाड़ी कर रहे है। कोलरस इंडोर स्टेडीयम का लोकार्पण श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी द्वारा किया गया था जिसका लाभ इन खिलाड़ियों के खेल के स्तर को बढ़ाए जाने के लिए मिल रहा है। विजयी रहे शीतल और आनंद की जोड़ी को और उप विजेता खिलाड़ी निखिल और विवेक की जोड़ी को मुख्य अतिथि एस॰डी॰ओ॰पी॰ श्री विजय यादव, मंडल अध्यक्ष श्री के पी परमार, श्री विपुल जेमीनी और जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे ने विजेता उपविजेता ट्रोफ़ी से नवाजा। पूरी प्रतियोगिता का संचालन श्री ब्रिज भूषण शर्मा, श्री नितिन सरोदे, श्री दिनेश गोखे, श्री मनोज गुप्ता, श्री कमल बाथम, श्री देवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

शीतल और डॉ आनंद ने जीता बैड्मिंटॉन टूर्नामेंट, अलग अलग जिलों के 64 खिलाडियों ने लिया था भाग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment