Press "Enter" to skip to content

शासकीय शिक्षक मकान में निकलवा रहा था खिड़की, बुजुर्ग ने मना किया तो सिर में मार दिया पत्थर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक शासकीय शिक्षक बुजुर्ग के टोकने और पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर इतना ज्यादा भड़क गया कि शिक्षक ने बुजुर्ग के सिर में पत्थर दे मारा, घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिरसौद गांव के रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग रमेश चंद्र लोधी ने बताया कि मेरे बोर (खेत) के पास शिक्षक जितेंद्र लोधी पुत्र कृष्ण नारायण लोधी का मकान हैं। जितेंद्र लोधी तोड़े गांव के शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते रोज उसने अपने मकान की हमारी तरफ खिड़की निकलने का काम शुरू करवा दिया था जब उसे खिड़की हमारी ओर निकालने को मना किया तो वह भड़क गया था। इसकी शिकायत अमोला थाने में दर्ज कराई थी पुलिस ने भी शिक्षक को समझाइश दी थी लेकिन वह नहीं माना और उसने फिर से मकान में खिड़की निकालने का काम शुरू कर दिया। जब उसे मना किया तो शिक्षक भड़क गया और उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर मेरे सिर में मार दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया मेरी पत्नी ने मौके पर पहुंच कर मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कराया बता दें कि बुजुर्ग की शिकायत पर अमोला थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!