Press "Enter" to skip to content

गाँधी कॉलोनी में घर के बाहर खड़े ऑटो से चुराई बैटरी, CCTV में कैद चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार गांधी कॉलोनी में शुक्र-शनिवार की दरम्यानी रात एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़े ऑटो से बैटरी चोरी कर फरार हो गया जिसकी यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले सुनील शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा ने बताया कि देर रात उसके घर के बाहर खड़े ऑटो से अज्ञात चोर ने बैटरी चुरा ली जो महीनेभर पहले उसने खरीदी।


घटना का पता उसे सुबह चला जब वह ऑटो स्टार्ट करने लगा इसके बाद उसने आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो यहां रहने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद विष्णु राठौर के घर के बाहर लगे कैमरों में अज्ञात चोर लाल रंग की जैकेट व कैप पहनकर कंधे पर बैटरी रखकर जाते हुए दिखाई दिए। इस पूरे मामले में जो सीसीटीवी फुटेज कॉलोनी के घरों से सामने आई हैं उसमें चौंकाने वाली बात यह है कि रात करीब 2.15 बजे चोर ऑटो की बैटरी कंधे पर रखकर जाता हुआ नजर आ रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!