शिवपुरी: खबर कराहल से है जहां विश्व विख्यात कूनो सेंचुरी जहां रफ्तार के राजा चीता चीता निवास करते हैं वहां कूनो फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है. पर्यटकों के लिए 50 आधुनिक टेंट सिटी बनकर तैयार कर दी गई हैं. जिसमे लक्जरी होटलों से लेकर खाने पीने का पूरा इंतजाम किया गया जय,,और 5 दिन तक यहां इस कूनो फेस्टीवल को मनाया जाएगा. कूनो टेंट सिटी की शुरुवात करने कल नव निर्वाचित सीएम डॉक्टर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से कूनो आ रहे हैं. जहां प्रशासन ने भी हेलीपेड और तय कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सारा प्रशासनिक अमला भी नए सीएम साहब के स्वागत के लिए चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा है. कूनो फेस्टिवल के तहत 5 दिन तक कूनो में कई एक्टिविटी करवाई जाएंगी. अब पर्यटकों वन्य जीवों का लुफ्त उठा सकें इसके लिए लिए कूनो सेंचुरी पूरी तरह तैयार कर ली गई है. वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रायसिंह नरवरिया ने बताया की सारी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं इतने बड़े आयोजन को लेकर कहीं भी ट्रैफिक प्रभावित न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.








Be First to Comment