Press "Enter" to skip to content

मजिस्ट्रेट चेकिंग में 51 स्कूली बसों में निकली खामियां स्कूली बच्चों ने कि बस स्टाफ की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में शनिवार को माननीय न्यायालय द्वारा श्री अमित प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के नेतृत्व में स्कूल बसों की चेकिंग हेतु मोबाइल कोर्ट लगाया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलों की 65 बसों को चैक किया गया। जिनमे कई खामियां पाई गई। बस क्रमांक MP06 P-1163 सेंट चार्ल्स स्कूल की यह बस रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट सर द्वारा चेक की गई तो बच्चों द्वारा श्री अमित प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को बताया गया कि हमारी बस में बच्चे कई बार खड़े होकर आते हैं और अंकल से कुछ कहो तो वे हमे डाटते हैं जब बरसात होती है तो बस में पानी आता है जिससे हमारे बैग और किताबें गीली हो जाती हैं कई बार स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की गई लेकिन प्रिंसिपल मैडम ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया इस पर श्री अमित प्रताप सिंह नाराज हुए और सेंट चार्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल को आज 11:00 बजे न्यायालय में हाजिर किया और उन्हें सख्त हिदायत दी है कि अगर अगली बार आपकी बसों में किसी प्रकार की कोई कमी या शिकायत मिली तो आपकी बसों को न्यायलय द्वारा सीज कर दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!