Press "Enter" to skip to content

24 वर्षीय युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नारई गांव में शनिवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी नारई गांव थाना अमोला ने आज सुबह अपने ही घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक ने किन परिस्थितियों और कारणों के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!