Press "Enter" to skip to content

देशभर में जैन तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा के लिए शिवपुरी शहर में सकल‌ जैन समाज ने निकाला मशाल जुलूस / Shivpuri News

शिवपुरी: हम अहिंसक हैं किंतु कायर नहीं जिस तरह से जैन तीर्थ क्षेत्र पर कब्जा करने की होट लगी हुई है और सरकार उस पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। इसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा, इसीलिए हम सब मिलकर मशाल जुलूस निकल रहे हैं ताकि सरकार को सद्‌बुद्धि आए और वह तीर्थ क्षेत्र की, रक्षा करें। यह बात जैन समाज की ओर से प्रदर्शन निकल रहे सकल दिगंबर जैन महापंचायत के महामंत्री सुरेंद्र जैन आमोल ने कही।

जैन तीर्थ क्षेत्रों एवं जैन धर्म की रक्षा में सतत प्रयास में जुटे विश्व जैन संगठन द्वारा रविवार 17 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में जैन तीर्थ की रक्षा एवं धर्म बचाओ आंदोलन का आगाज किया है। जिसके समर्थन में सकल जैन समाज शिवपुरी द्वारा 15 दिसंबर शुक्रवार को शाम 6 बजे से पार्श्व नाथ दिगंबर जैन छत्री मन्दिर शिवपुरी से मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज शिवपुरी के महिला पुरूष ने सहभागिता की। सकल जैन समाज
महापंचायत समिति शिवपुरी के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि पिछले कई सालों से जैन तीर्थों पर और जैन धर्म पर लगातार आक्रमण किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से उदयगिरी- खंड गिरी की गुफाएँ, गिरनार, पावागड, सम्मेद शिखर मंदार गिरी, पालिताना, केसरिया, गोम्मट गिरी, अंजनगिरि आदि अनेक ऐसे जैन तीर्थ है जिन पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया है। जिन्हें सरकारें भी पूर्ण समर्थन दे रही हैं। इस कारण पिछले एक वर्ष से जैन समाज बार बार सड़कों पर उतर रही है, लेकिन सत्ताधीशों द्वारा जैन समाज की कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इस कारण अब देश भर की जैन समाज ने 17 दिसंबर को पुनः रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल रूप से आंदोलन करने का निर्णय लिया। जिसके समर्थन में शिवपुरी जैन समाज द्वारा शुक्रवार को छत्री जैन मन्दिर से जैन समाज ने जुलूस निकाला, जो नगर के प्रमुख मागों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!