Press "Enter" to skip to content

विकसित भारत संकल्प यात्रा आधार कार्ड अपडेशन के साथ कैंप में मिलेगी कई सुविधाएं, पढ़िए कौन-कौन से गांव में आज कैंप / Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी में दोपहर पूर्व ग्राम पंचायत विलोक्लां तभा दोपहर पश्चात कुशियारा में कार्यक्रम होगा। कोलारस में ग्राम पंचायत भढ़ौता तथा चंदरिया में, पिछोर में ग्राम पंचायत वमना तथा नांद, कौरा में ग्राम पंचायत फतेहपुर तथा रोनोजा और पोहरी में ग्राम पंचायत अक्कुन्सी तथा मारोरा अहीर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएगें। इनमें सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध हेंगी। कार्यक्रम स्थलों पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हित्याहियों के आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। ऐसे किसान, पशुपालक, मछुआरे, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, उनके आवेदन लेने और संबंधित बैंकों से समवय कर क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। कैंप में आधार कार्ड के अपडेशन का कार्य और विभित्र योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया जाएगा।यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर लगाये गये कैम्प में पेंशन योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन की जानकारी देने के साथ ही प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाये जाएगें। स्व-सहायता समूहों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!