शिवपुरी: नगर पालिका प्रशासन ने आज मानस भवन में मांस-मछली विक्रेताओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक में मांस-मछली के विक्रेताओं को आगामी समय में अपनी दुकान के संचालन के विषय में जानकारी दी गई।
बता दें मध्यप्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
बैठक में मुख्य मगर पालिका सीएमओ केशव सगर द्वारा बताया गया कि नगर पलिका अधिनियम 1961 की धारा 268 और 269 के तहत नगरीय क्षेत्र में अनुमति लाइसेंस के बिना पशु मांस और मछली के विक्रय नहीं करने का प्रावधान है। जो भी दुकान संचालक बिना लाइसेंस के बिक्री कर रहे हैं, वह 3 दिन के अंदर अपनी दुकान का लाइसेंस बनवा लें। इसके बाद उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान को सील भी किया जा सकता है।
एक जगह मिलेगा मांस-मछली, कवायद शुरू
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि शहर में मीट मार्केट सहित अलग-अलग जगह मांस-मछली बिक रही है। हम प्रयास कर रहे हैं कि शहर में एक स्थान तय कर वहीं पर मांस मछली की दुकानें लगाई जाए। इसके लिए 3 स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही कलेक्टर से चर्चा कर एक स्थान का चयन किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के पहले मंत्री यशोधरा राजे की वापसी के नपा अध्यक्ष ने दिए संकेत
बैठक में गायत्री शर्मा ने पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को याद किया। उन्होंने कहा- फिलहाल महाराज साहब (यशोधरा राजे सिंधिया) हमारे साथ नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह हमारे साथ हो सकती हैं।

मांस-मछली विक्रेताओं के साथ नपाध्यक्ष ने कहा एक स्थान पर लगेंगी दुकानें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment