बदरवास: बच्चों के कला कौशल को निखारने और उनके मनोभावों के प्रकटीकरण हेतु बदरवास के शासकीय एकीकृत मिडिल स्कूल बक्सपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रेरणादायी रंगविरंगे चित्र बनाकर अपनी कला को रंगीन साकार रूप दिया।
बक्सपुर विद्यालय में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की नन्ही तूलिका ने रंगों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चित्रों को उकेरकर अपने मनोभावों को प्रकट करते हुए वन संरक्षण, जलवायु संरक्षण, यातायात के नियम, राष्ट्रीय प्रतीक, सुंदर फूल, परिवहन के साधन, विज्ञान के अलग अलग प्रयोग,आदर्श परिवार आदि विभिन्न प्रकार के सुंदर चित्र बनाकर अपनी कला को रंगों के माध्यम से उकेरा। शिक्षक गोविन्द अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, शैलेंद्र धाकड़,गंगा यादव,सुनील ओझा ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न सुंदर चित्रों में मदद कर उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते कहा कि चित्रकला अतिप्राचीन विधा है। एक चित्र असंख्य शब्दों को बयान करता है। चित्रकला के माध्यम से भावना और अभिव्यक्तियों व बहुमूल्य जन संदेशों को सरलता से प्रकट किया जा सकता है। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न संदेश देते चित्रों में से चयन कर उन्हें पुरुष्कार वितरण किया गया।
ये रहे विजेता
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कान्हा यादव, गिर्राज यादव, अनिकेत, पीयूष का ग्रुप, द्वितीय स्थान पर राज जाटव,अमित जाटव का ग्रुप और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चांदनी,मोनिका,अर्चना,प्रदीप,शुभम का तथा परी यादव, कल्लो,रौनक,खुशी,प्रेंसी,मोहिनी का ग्रुप रहा वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम संयुक्त रूप से रोशन,आशीष,अंशुल का ग्रुप एवं पूर्ति यादव ,द्वितीय प्राप्ति, तमन्ना का ग्रुप एवं नैंसी यादव,तीसरे स्थान पर परी,गौरी,सौम्या,राधा का ग्रुप एवं रजनी,अनन्या,छाया,काजल,आर्यंस,दिव्यांश का ग्रुप रहा। प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

नन्हे बच्चों ने चलाई तूलिका, बनाए संदेश देते चित्र, बक्सपुर विद्यालय में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment