Press "Enter" to skip to content

रोजगार के लिए 1 माह पहले खरीदी 4 भैसें, रात्रि में अज्ञात चोर चुरा ले गए, अब बेरोजगार हो गया युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोरलाइन हाईवे के पास ग्राम ककरवाया में चार भैसें चोरी हो गई. जिसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है और युवक ने भैंसों को खोजने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण रावत पुत्र बृजमोहन रावत उम्र 35 साल निवासी ककरवाया थाना देहात ने बताया की कल दिनांक 14 दिसंबर को अपनी 4 भैसों को टीनसैट में बांधकर सो गया था. मेरी पत्नी राजकुमारी रावत रात में करीब 4 बजे उठी तभी उसने देखा कि भैंसे टीनसैट में नहीं है. इसकी जानकारी पत्नी ने मुझे दी की टीनसैट में भैंसे नहीं है तब मैंने जाकर देखा तो मेरी चारों भैंसे टीनसैट में नहीं मिली, जिन्हें कोई अज्ञात लोग रात के 10 बजे से 4 बजे के बीच टीनसैट से निकालकर ले गए.

रोजगार के लिए खरीदी थी एक माह पहले भैसें

युवक लक्ष्मण द्वारा बताया गया कि उसने एक माह पहले चार भैंसों को तीन लाख 80 हजार की कीमत में खरीदा था और उससे वह रोजगार करने वाला था. लेकिन एक माह बाद ही उसके घर से चार भैंसे चोरी हो गई. जिससे रोजगार का साधन छिन गया अब युवक बेरोजगार है और उसके पास आय का कोई भी साधन नहीं है.

देहात थाने में इसकी शिकायत युवक द्वारा की गई हैँ और जल्द भैसों को खोजने की गुहार लगाई हैँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!