Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय नाबालिग सपनों के राजकुमार के साथ फरार, पिता ने 20 दिन बाद थाने में दर्ज कराया किडनैपिंग का केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत महलोनी गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोसी के घर बैठने जाने का बोलकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब नाबालिग का सुराग नहीं मिला तो पिता ने 20 दिन बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है, उसी दिन गांव के रामकुमार आदिवासी का लडका सिंहराज भी गांव में नहीं था उसका पिता भी उसे ढूड रहा था, मुझे सिंहराज आदिवासी निवासी महलोनी पर संदेह है। फरियादी ने बताया कि आज दिनांक बेटी को आसपास रिश्तेदारी में तलाशता रहा कोई पता नहीं चला तो आज रिपोर्ट को आया हूं।पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!