शिवपुरी: जिले के बदरवास अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में एक मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मरीज करीब दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
जानकारी के अनुसार बदरवास नगर के वार्ड 10 निवासी गुड्डा चौरसिया के सीने में गुरुवार को दर्द हुआ, इसके बाद उसके स्वजन उसे उपचार के लिए बदरवास अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में तत्समय उपलब्ध एंबुलेंस में आक्सीजन नहीं होने के कारण डाक्टरों ने आक्सीजन
सपोर्ट वाली एंबुलेंस को काल कर बुलाया। एंबुलेंस को आने में दो घंटे लग गए तब तक मरीज की मौत हो गई। अगर मरीज को समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद उसकी जान बच जाती। इस संबंध में बदरवास बीएमओ डा. चेतन कुशवाह का कहना है कि मरीज की हालत सीरियस थी, शरीर में खून की कमी एवं शरीर पर सूजन थी। इसी के चलते उसे रेफर किया गया था।

सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में मरीज ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment