शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कुम्हरौआ गांव में खेत पर टमाटर तोड़ने गई कक्षा 12वीं की छात्रा से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को तीसरी बार गुरुवार को अंजाम दिया। इसके पहले भी वह दो बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार कुम्हरौआ गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा गुरुवार की दोपहर जब वह खेत पर टमाटर तोड़ने गई तो वहां आरोपी रामनिवास धाकड़ आ धमका और उससे जबरन दुष्कर्म किया।आरोपी ने उससे पहले भी दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार हर बार आरोपी उसे छोटे भाई को जान मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। लेकिन इस बार पीड़िता ने हिम्मत की और पूरी घटना परिजन को बता दी। जिस पर परिजन छात्रा को लेकर कोलारस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म को केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस अब जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है।

12वीं की छात्रा से टमाटर के खेत में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment