Press "Enter" to skip to content

सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने किया कार्यक्रम का संबोधन / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के मध्य स्थित सेंट बेनेडिक्ट स्कूल से आ रही है जहां पर स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव का आयोजन किया।
सेंट बेनेडिक्ट स्कूल ने विगत 5 वर्ष बाद अपना वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के प्रबंधन समिति द्वारा जिले के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न स्कूल अन्य जिलों के स्कूल प्राचार्यों को भी कार्यक्रम की प्रस्तुति देखने हेतु आमंत्रित किया गया था। जिसमे ग्वालियर डाइसेस से पधारे स्वामी जी ने अपने भाषण में मुख्य बिंदुओं को साधते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों को ही प्रथम भूमिका के तौर पर दर्शाया, तदपुरांत उन्होंने बताया कि गुरु ही उसे अपने सांचे में डालकर एक आयाम प्रदान करता है जो विश्व पटल पर अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करता है। स्वामी जी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वो अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर अपने बच्चों को भी समय दें उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े।
कार्यक्रम की दित्तिया कड़ी में शहर की नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की खूब सराहना की एवं विद्यालय प्रबंधन को इस तरह के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नन्ने मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे शहर के लगभव 4 से 5 हजार गणमान्य नागरिक मंत्र मुग्ध होकर देखते रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला जो अतुलनीय यादगार रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!