शिवपुरी: जिला चिकित्सालय से शर्मशार करने बाली तस्वीर सामने आई है।यहां देर रात सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बिना बिस्तर जमीन पर डाल दिया गया, कड़कड़ाती ठंड में मरीज को ना कंबल दिया गया और ना ही बिस्तर, सूचना मिलने पर देर रात मरीज के परिजन अस्पताल पहुंचे तब उन्होंने घायल को इस हालत में देखा तब जाकर परिजनों की शिकायत पर बमुश्किल मरीज को पलंग उपलब्ध हो सका।अस्पताल प्रबंधन फिलहाल इस कुप्रबंधन पर कुछ भी कहने से बच रहा है। दरअसल ये पूरा मामला बीती रात का है जहां शिवपुरी के ग्वालियर बाइपास कठमई के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक पीछे से ट्रक में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों बाइक सवारों को जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन करीब एक घंटे तक एक घायल ट्रॉमा सेंटर में ही तड़पता रहा। परिजन साथ न होने की वजह से घायल की सुध नहीं ली गई। सूचना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तब कहीं जाकर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद ही घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक खोड़ चौकी क्षेत्र के सुनाज गांव का रहने वाला बल्लू आदिवासी (32) अपने एक रिश्तेदार के साथ सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के बिलुखो गांव अपनी ससुराल से अपने भाई सेवक आदिवासी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।







Be First to Comment