Press "Enter" to skip to content

पीताम्बरा माई के पुजारी ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और प्रॉपर्टी हड़पने के लिए झूठे केस में फंसने का आरोप एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छोटा लुहारपुरा पुलिआ का वाडा निवासी पीताम्बरा माई के पुजारी बृजेश शर्मा ने बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पड़ोसियों पर मारपीट और प्रॉपर्टी हड़पने के लिए झूठे केस में फंसा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुजारी ने बताया कि उसके सामने रहने वाले पड़ोसी उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते है,वह पूरा का पूरा ब्लैकमेल करने का गिरोह है। इससे पहले यह गिरोह एक पूर्व विधायक के परिजनों पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर 4 लाख रूपए हड़प चुका है।

पुजारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि मेरे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं वह मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते है। इन लोगों द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा कर चबूतरा बनाया जा रहा था जिसका मैंने विरोध किया तो इन लोगों द्वारा मेरी मारपीट की गई अब यह लोग मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। पुजारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने पीड़ित पुजारी को उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!