शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। लेकिन जब उसे युवक के शादीशुदा होने का पता लगा तब उसने लड़के से संबंध खत्म कर दिया।जिसके बाद युवक ने 28 नवंबर की रात जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं० 17 लुधावली थाना देहात जिला शिवपुरी रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे मोनू धाकड़ और उसके साथ में एक अन्य लड़का अरून मोटरसाईकिल से मेरे घर पर लुधावली में बीज गोदाम के पीछे आये और आकर मोनू उर्फ अस्वीन धाकड़ निवासी मनियर थाना कोतवाली मेरे घर में घुस गये और मेरे साथ डरा धमकाकर बुरा काम बलात्कार किया।जाते जाते धमकी दे गयी की यदि हमारी रिपोर्ट की तो जान से मार दूँगा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाने की मांग की।

शादीशुदा युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर किया रेप, शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment