Press "Enter" to skip to content

दुखद खबर: शादी के दिन चचेरे भाई ने की आत्महत्या, 21 साल के युवक ने किया सुसाइड, पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालमाटी इलाके में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव कमरे में पंखे के कुंदे से लटका हुआ मिला जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र अनूप सेन उम्र 20 वर्ष निवासी लालमाटी ने मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सौरभ के ताऊ के लड़के की शादी 12 दिसंबर को हुई थी परिवार के सभी लोग शादी में व्यस्त थे इसी दौरान सौरभ ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिवार में मातम छा गया। सौरभ ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चला है। पुलिस सुसाइड के करणों का पता लगाने में जुट गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!