शिवपुरी: शहर के कठमई क्षेत्र थीम रोड़ पर मंगलवार शाम एक अज्ञात एसयूवी वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में तीन बाइक सवार घायल हुए थे। दो की पहचान हो सकी थी लेकिन एक की पहचान संभव नहीं हो पाई थी। लेकिन सोशल मीडिया की मदद से घायल की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया पर डाली गईं घायल युवक के फोटो को देख परिजन आधी रात को मेडिकल कॉलेज पहुंचे,उन्होंने घायल का नाम अमन कुशवाह निवासी बसंत विहार निवासी बताया।
बता दें कि मेडिकल के डॉक्टर सोनेंद्र शर्मा मंगलवार की शाम साइकिलिंग के लिए निकले हुए थे। जहां दो बाइकों के साथ तीन घायल उन्हें सड़क पर मिले थे। डॉक्टर सोनेंद्र शर्मा ने तत्काल मेडिकल कॉलेज की एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को भर्ती कराया था और उनके उपचार में जुट गए। तीन घायलों में से दो घायल की पहचान लक्ष्मण ओझा निवासी कोलारस और रमेश निवासी बदरवास के रूप में हो गई थी। लेकिन तीसरे बेहोश घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल किये गए थे फोटो
देर शाम तक जब अज्ञात घायल की पहचान न हो सकी इसके बाद डॉक्टर सोनेंद्र शर्मा ने सोशल साइट्स की मदद लेते हुए घायल की पहचान के लिए उसका फोटो वायरल करवा दिए। बता दें कि इसके बाद घायल का फोटो कई लोगों द्वारा जारी किया गया। जिससे घायल की पहचान हो सकी, रात करीब 3 बजे परिजन घायल तक पहुंच सके।
बता दें कि इस पूरे मामले में डॉक्टर को भगवान तुल्य माना जा रहा है उनके द्वारा पहले घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया फिर उपचार भी किया गया। जब एक घायल की पहचान न हो सकी तो पहचान भी डॉक्टर के प्रयास से संभव हो सकी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात एसयूवी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, सोशल मिडिया की मेहनत लाई रंग, घायल की हुई पहचान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment