Press "Enter" to skip to content

हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक का एक हाथ खराब, रेडक्रॉस से 10,000 की सहायता / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नवाब साहब रोड पर रहने वाले रवि कुशवाहा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देकर कहा कि जब मैं राजेश्वरी रोड से बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक 31 नवंबर की रात को 9 बजे हाई टेंशन लाइन का तार उस पर गिर गई। जिससे बाइक सहित वह चोटिल हो गया। हाथ में इतना जबरदस्त करंट लगा कि पूरे हाथ ने काम करना बंद कर दिया। कई डॉक्टर को दिखाया पर कोई सुधार नहीं हुआ, ऐसे में घर में कमाने वाला कोई नहीं है और छोटे दो बच्चे हैं। उनकी देखरेख कैसे होगी, न प्रशासन ने कुछ सहायता दी और न ही बिजली कंपनी ने इस पर कलेक्टर ने तुरंत रेडक्रॉस से उसे 10000 रुपए देने की बात कही, साथ ही बिजली कंपनी के अधिकारी को निर्देश देकर कहा की सहायता राशि के लिए इनका प्रकरण आज ही बनवाएं ताकि इन्हें राहत मिल सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!