Press "Enter" to skip to content

घर से 50 हजार और दुकान से 10 हजार का सामान चोरी / Shivpuri News

पुलिस ने नहीं की सुनवाई,पीड़ित ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुढिया गांव के निवासी रूप सिह पुत्र विक्रम सिह यादव उम्र 35 साल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में खनियांधाना थाना पुलिस पर चोरी के मामले में कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। रूप सिंह ने बताया कि उसके घर और घर में ही स्थित बीड़ी बंडल की दुकान से गांव के ही इद्रपाल सिह यादव,राजपाल यादव,जण्डेल सिह यादव 50,000 रूपये गुटका तम्बाकु की पुढिया के पैकेट आदि 10,000 रूपये का सामान चोरी करके ले गये। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट खनियांधाना थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कि इससे परेशान पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से फरियाद लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!