शिवपुरी: जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को एक कैंसर पीड़ित शिक्षक के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में संबंधित लिपिक द्वारा पीड़ित शिक्षक के चिकित्सा देयक समय पर शासन को नहीं भेजे गए, जबकि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा मंगलवार की शाम जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्याल धोबीपुरा संकुल केंद्र मनपुरा पिछोर के प्राथमिक शिक्षक हेमराज लोधी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसके चिकित्सा देयक शासन को न भेजते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-दो अरूण फरेले सितम्बर माह से उक्त देयक अपने पास रखे रहे, जबकि प्राथमिक शिक्षक इलाज हेतु पैसों के अभाव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।
लिपिक के उक्त कृत्य को कार्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर चौधरी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में लिपिक फरेले का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा।

कैंसर पीड़ित शिक्षक का बाबू ने नही भेजा चिकित्सा देयक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment