Press "Enter" to skip to content

जनसुनवाई में पहुंची दिव्यांग सलोनी को मिली इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल / Shivpuri News

शिवपुरी: निर्वाचन की आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब फिर से जनसुनवाई शुरू हो गई है। जनसुनवाई में कई आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इस मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जब संजय कॉलोनी निवासी सलोनी धानुक पहुंची और कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को अपनी समस्या बताई तो तुरंत उन्होंने सलोनी के आवेदन का निराकरण किया और दिव्यांग सलोनी को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
सलोनी धानुक पुत्री रवि धानुक दिव्यांग है। ट्राईसाईकिल मिलने से सलोनी ने कहा कि इससे अब वह स्कूल आ जा सकती हैं। स्कूल जाने में पहले की तरह समस्या नहीं होगी और सबसे महत्वपूर्ण है कि वह स्वयं स्कूल अकेले जा सकती हैं। उन्हें स्कूल तक पहुंचने के लिए किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!