Press "Enter" to skip to content

लापता नाबालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर मां पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के नया बिनेगा गांव से 2 माह पूर्व लापता हुई नाबालिग बेटी की तलाश में मां पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है,लेकिन पुलिस है कि गरीब मां की फरियाद सुनने को तैयार नहीं है।बेटी नाबालिग है इसलिए मां अनहोनी की बात सोचकर भी सिहर उठती हैं। मंगलवार को नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि सीहोर थाना क्षेत्र के नया बिनेगा गांव से 2 माह पूर्व अमरखोआ गांव का निवासी राजू आदिवासी उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में 2 माह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई की। पीड़िता ने राजू आदिवासी पर उसकी नाबालिग बेटी को कहीं बेच देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पीड़िता का आवेदन सीहोर थाना फॉरवर्ड कर उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!