शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में आज मंगलवार की सुबह एक परिवार के चचेरे भाइयों में घर में लगे बोरबेल के पानी को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चचेरे दो भाइयों ने मिलकर दो सगे भाइयों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसके अतिरिक्त बचाने आई उनकी मां को भी लाठी से पीट दिया। दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे घायल महेंद्र पाल ने बताया कि उनके घर में सम्मिलात का एक बोरबेल लगा है। जिससे मेरा और ताऊ का परिवार पानी भरता है। आज सुबह मेरे दो चचेरे भाई शेर सिंह और सुखदेव बोरबेल से पानी भर रहे थे। में काफी देर से अपनी भैंस को पानी पिलाने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मैने अपनी भैंस को पानी पिलाने की बात दोनों चचेरे भाइयों से कह दी थी। इसी बात से मेरे दोनों चचेरे भाई शेर सिंह और सुखदेव भड़क गए और मेरी मारपीट करने लगे। तभी मेरा भाई संजय पाल मुझे बचाने पहुंचा था उसे भी लाठियों से पीट दिया गया। बता दें अपने दोनों बेटों को पिटता देख उनकी मां बादामी पाल भी बचाने पहुंची थी लेकिन दोनों भाइयों ने अपनी चाची पर भी लाठियां बरसा दीं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पानी को लेकर हुए विवाद दो चचेरे भाइयों ने मिलकर दो सगे भाइयों को पीटा, बचाने आई चाची को नहीं बक्छा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment