Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर किनारे खड़ी पिकअप वाहन को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम फोरलेन हाईवे पर एक आयशर मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप लोडिंग वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन टक्कर के बाद बीच डिवाइडर पर चढ़ गई।

बता दें पिकअप लोडिंग वाहन में दंपती सवार हो रहे थे तभी यह घटना घटित हुई। इस घटना में पति-पत्नी घायल हुए हैं। जिनकी शिकायत पर सुरवाया थाना पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

मंगू आदिवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीता आदिवासी के साथ अपने ससुराल रामपुरा जाने के लिए सुरवाया गांव में लोडिंग वाहन में बैठ रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आयशर मिनी ट्रक (MP13GA5855) ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।

इस टक्कर के बाद में और मेरी पत्नी दूर जा गिरे थे टक्कर के बाद पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया था। इस घटना में उसकी पत्नी सीता का पैर फ्रैक्चर हुआ है। सुरवाया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!