Press "Enter" to skip to content

4 माह पहले चोरी हुई भैंस को मजदूरी करने गई महिला ने पहचाना, बेटे से वीडियो कॉल कर पहचान कराई / Shivpuri News

शिवपुरी में एक चार माह पहले चोरी हुई भैंस की पहचान वीडियो कॉल के जरिए संभव हुई। इसके बाद अब मामला कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस भी भैंस को असल मालिक पर रहे इसके प्रयास शुरू कर दिए है।


ठकुरपुरा के रहने वाले संजय मौर्य पुत्र भगवत मौर्य ने बताया कि चार माह पहले जन्माष्टमी के समय मेरी तीन साल की भैंस चोरी हो गई थी। वह तीन साल पहले भैंस का बच्चा लाया था। उसका नाम भी सुन्नों रखा गया था। इसी दौरान घांस चरने गई भैंस चोरी हो गई थी।

वीडियो कॉल से हुई भैंस की पहचान

संजय मौर्य ने बताया कि उसकी मां पार्वती टमाटर तोड़ने की मजदूरी करने ठर्रा गांव गई हुई थी। जहां उसे धनीराम धाकड़ के खेत पर एक पेड़ से बंधी हुई भैंस दिखाई दी थी। इसकी मां पार्वती ने जब भैंस को उसके नाम सुन्नों से पुकारा उसने भी रंभाना शुरू कर दिया था। इसके बाद एक मजदूर के मोबाइल से फोन कर मां ने मुझे खोई हुई भैंस जैसी लगने की बात कही थी।

पुष्टि के लिए मां ने वीडियो कॉल कर भैंस को दिखाया था। वह मेरी खोई हुई भैंस थी। उसके कान पर वही कट का निशान था जो हमारी भैंस के कान पर था। पहचान छुपाने के लिए भैंस के सिंघों को रंग दिया गया था।

संजय मौर्य ने बताया कि इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। बता दें कि दूसरा पक्ष उक्त भैंस को अपना होने का दावा कर रहा है। इधर कोतवाली पुलिस ने ठर्रा के रहने वाले धनीराम धाकड़ से पूछताछ की है। कोतवाली पुलिस भैंस के असल मालिक पर रहे इसकी पहले जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!