Press "Enter" to skip to content

कटरा मोहल्ला लिव-इन गोलीकाण्ड युवक को गोली मारने वाले दोनों सगे भाई गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक युवक को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर सौदा करने के लिए घर बुलाकर गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। करैरा के रहने वाला युवक पुष्पेंद्र चौहान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ करीब ढाई साल से इंदौर में रह रहा है। इसी क्रम में युवक शिवपुरी आया तो युवती की मां ने युवती के मोबाइल में पड़ी हुई आपत्तिजनक फोटो वायरल नहीं करने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की, और शनिवार को पैसा देने की बात हुई थी। युवक उनके बुलाने पर 2 दिसंबर शनिवार की रात करीब 11:15 बजे पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में युवती के घर पहुंचा था। तभी बिट्ट उर्फ अश्विनी बेड़िया और चिन्ना उर्फ आदित्यी बेड़िया ने पुष्पेंद्र में गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!