शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में मिनी ट्रक घुस गया। हादसे में मिनी ट्रक का ड्राइवर ट्रक के केबिन में ही फंसकर रह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर बेहोशी के हाल में मिनी ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाला और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक UP-32 SN5674 का स्टॉफ ट्रक को खड़ा कर खाना बना रहा था। इसी दौरान गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक MH-04 GR8799 ने खड़े ट्रक में साइड से टक्कर मार दी। इस घटना में मिनी ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंसकर कर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद उसे मिनी ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नेशनल हाइवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि मिनी ट्रक का ड्राइवर किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में जा घुसा था। इस सड़क हादसे में घायल हुए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले मिनी ट्रक के ड्राइवर राम गोपाल यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

वाहन को बचाने के फेर में खड़े ट्रक में जा घुसा मिनी ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर, लोगों ने बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment