शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खेरौना भरतपुर गांव में एक ग्रामीण को अपने ही घर में बिजली का तार हटाते वक्त बिजली का तेज झटका लग गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेरौना भरतपुर गांव के रहने वाले 40 साल की अमर सिंह आदिवासी ने बताया कि गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के डीओ में तेज स्पार्किंग हो रही थी। उसे डर था कि इस स्पार्किंग की वजह से उसके घर में लगे बिजली के उपकरण खराब ना हो जाए इसके चलते उसने अपने घर की मैन सप्लाई के तार को हटाने का प्रयास किया था। बिजली के तार को हटाने के दौरान बिजली का तार उसके हाथ से चिपक गया जिससे उसे बिजली का तेज झटका लगा। अमर सिंह ने बताया कि बिजली के तार के हाथ से चिपकने के बाद करंट के तेज झटके से उसे दूर फेंक दिया था इसके बाद वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते मे उसे होश आया था। बता दें बिजली का करंट लगने से उसके हाथ, पीठ और शरीर में कई जगह चोंटे आईं हैं। अमर सिंह का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घर में तार हटाते समय बिजली के करंट की चपेट आया युवक, हाथ हुआ जख्मी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment