शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के आकुर्सी गांव में मामूली विवाद में सास-बहु के साथ उन्ही के रिश्ते में लड़ने वाले दो चचेरे ससुर ने जमकर मारपीट कर दी। सास-बहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
आकुर्सी गांव की रहने वाली रामवती जाटव (40) पत्नी ताराचंद्र जाटव ने बताया कि शनिवार की देर शाम हमारे दूर का रिश्ते में लगने वाला ससुर टीकाराम जाटव घर के बाहर शराब के नशे में अपने बेटे से गाली गलौंच और मारपीट कर रहा था। में और मेरी बहू अंगूरी जाटव(30) पत्नी नेतराम जाटव, टीकाराम जाटव के घर उसे लाने की बात कहने गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से टीकाराम जाटव भी आ गया और गाली बकने लगा जब उसे गालियां बकने से मना किया तो टीकाराम ने अपने घर में रखी लाठी उठाकर मुझे पीटना शुरू कर दिया मुझे बचाने का प्रयास करने मेरी अंगूरी ने किया तो टीकाराम जाटव के भाई सेवक जाटव ने लोहे का सरिया मेरी बहु के सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में 8 टाँके आये हैं। पोहरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। घायल सास-बहू का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

गाली बकने से मना करने पर सास- बहू के साथ मारपीट, लोहे के सरिए से फोड़ा बहू का सिर, 8 टांके आए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment