Press "Enter" to skip to content

इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल रहा प्रथम स्थान पर / Shivpuri News

शिवपुरी: सीबीएसई द्वारा हो रहे इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन शनिवार 09 दिसंबर 2023 को शिवपुरी के शिवपुरी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमे शहर के कई स्कूलों ने हिस्सा लिया।
सहोदय समूह के द्वारा सीबीएसई स्कूलों में हो रहीं आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं। जिसमे शनिवार 09 दिसंबर 2023 को इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन शिवपुरी पब्लिक स्कूल में हुआ और इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन में कई स्कूलों ने भाग लिया। जिसमे दो वर्गों में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य। जहां पारंपरिक भक्ति पर आधारित कई नृत्य प्रस्तुत हुए। सभी स्कूलों ने अपने अपने अंदाज में नृत्य प्रस्तुत किए, और परिणाम भी सामने आए।
जिसमे सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा गुरु नामक इंटरनेशनल स्कूल मोनू नामदेव (डांस कोरियोग्राफर), दूसरे स्थान पर शिवपुरी पब्लिक स्कूल, तीसरे स्थान पर गीता पब्लिक स्कूल और चौथे स्थान पर इनोवैटिव स्कूल रहा। वहीं एकल नृत्य में प्रथम स्थान गीता पब्लिक स्कूल, दूसरा स्थान शिवपुरी पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान इनोवेटिव स्कूल का रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल (विजय टीम) को बधाई दी और कहा कि ऐसी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति को बचाकर रखा जा सकें। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों का चहुंमुखी विकास करना है। और स्कूल में ऐसी गतिविधियां होती रहनी चाहिए, ताकि छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!