Press "Enter" to skip to content

स्कूली बच्चों ने बेर समझकर खाए रतनजोत के बीज हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले पोहरी के परिच्छा गांव में शनिवार को स्कूल स घर पहुंचे एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने बेर समझकर रतनजोत के बीज खा लिए थे। इस पर कुछ बच्चों को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत में सुधार न आने के बाद उन्हें की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती हुई बच्चों में से कुछ की हालत में सुधार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं कुछ बच्चे अभी भी एडमिट है।

जानकारी के मुताबिक परिच्छा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में स्टूडेंट्स ने लंच के बाद परिसर में लगे झाड़ी से रतनजोत के बीज बेर समझकर खा लिए। लंच खत्म होने के बाद बच्चे क्लासेस में चले गए। फिर छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो देर शाम एक-एक कर गांव के बच्चों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। किसी बच्चे के पेट में दर्द शुरू हो गया तो किस बच्चे ने उल्टियां करना शुरू कर दी, तो कुछ बच्चों को दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चों को इलाज के लिए पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!