शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सईसपुरा इलाके से एक नवयुवक प्रेम प्रसंग के चलते एक 2 बच्चों की मां एक विवाहित महिला को भगा ले गया। पति ने घटना की रिपोर्ट फिजिकल थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन पति का आरोप है कि दो बच्चों को छोड़कर और घर से 30-40 हजार रुपए कैश और गहने लेकर भागी पत्नी को खोजने के लिए पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया।इससे परेशान पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा इलाके में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पत्नी शौच के लिए जाने का बहाना कर अपने प्रेमी हिमांशु खटीक के साथ भाग गई। पत्नी घर से 30-40 हजार रुपए कैश और गहने अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को खोज कर उसे वापस दिलाने और आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

2 बच्चों की अम्मा को भगा ले गया युवक पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को खोजने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment