Press "Enter" to skip to content

3 माह की मासूम बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला ने कहा पति की मारपीट से तंग आकर उठाया कदम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करमाज खुर्द गांव से 3 माह की मासूम बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी आप बीती सुनाई। महिला ने बताया कि पति की बेवजह बात-बात पर मारपीट से तंग आकर उसने घर से भागने का ये कदम उठाया है।महिला ने कहा कि ससुराल वाले अगर उसे बच्ची को देना चाहे तो वह उसका पालन पोषण करने के लिए तैयार है।
मर्जी के खिलाफ की शादी अब प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं:
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करमाज खुर्द गांव में कर दी। महिला ने बताया कि पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। वहीं ससुराल वाले भी उसे तंग रखते थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात 6 माह पहले गांव के रवि कुशवाह से हुई। महिला ने बताया कि मैं रवि कुशवाह से प्रेम करने लगी और रवि भी उसे चाहता है इसी के चलते उसने रवि कुशवाह के साथ घर से भागने का फैसला लिया अब वह रवि कुशवाहा के साथ ही रहना चाहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!