शिवपुरी: जिले में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के माधव चौक चौराहे पर झारखंड के राज्य सभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।पुतला दहन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर पड़े छापे में अब तक 200 करोड़ से अधिक रुपए बरामद किए गए जबकि अभी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं ने जनता की मेहनत की कमाई को तिजोरियों में बंद कर रखा है। केंद्र में भाजपा सरकार ऐसे नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। विरोध स्वरूप हमने पुतला दहन किया है। पुतला दहन के दौरान शिवपुरी के नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र जैन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://fastsamachar.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0021-1024x576.jpg)
Be First to Comment